फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू पेयजल योजना

Sun, 27 Dec 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 धौलादेवी ब्लॉक में 35 करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन सरयू-बेलक-दन्यां पंपिंग योजना की रफ्तार काफी सुस्त है। यह योजना 30 जून 2015 तक चालू हो जानी थी लेकिन पूरा साल समाप्त होने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। जिस गति से काम चल रहा है उसे देखते हुए 2016 की गर्मियों तक भी संकटग्रस्त गांवों में पानी पहुंचने की उम्मीद नहीं है। समय पर बजट नहीं मिलने के कारण भी काम में तेजी नहीं आ पा रही है। 
विज्ञापन


सरकार ने 2012 में धौलादेवी ब्लॉक के 45 से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए 35 करोड़ से अधिक लागत की सरयू-बेलक-दन्यां पंपिंग योजना को स्वीकृति मिली थी। इस योजना में सरयू नदी में आईवैल सहित पांच पंप स्टेशन और इतने ही मुख्य टैंक, सभी ग्राम पंचायतों के लिए अलग-अलग वितरण टैंकों का निर्माण किया जाना है। पंप स्टेशनों के लिए कक्ष तो बन चुके हैं पर सरयू नदी में आईवैल, आरा स्थित पंप स्टेशन में मुख्य टैंक नहीं बना है। 25 से अधिक ग्राम पंचायतों  में वितरण टैंक तैयार हो गए है, पर अन्य स्थानों पर निर्माण काफी सुस्त गति से चल रहा है।

गांवों को जोड़ने को मुख्य टैंक से ग्रेविटी लाइन बिछाने का 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। इन टैंकों से गांवों के लिए लाइन बिछाने का काम ग्राम समितियों के माध्यम से होना है। सरयू पंपिंग योजना को शासन से मात्र 11 करोड़ का बजट मिला है। हालांकि जल निगम ने अन्य योजनाओं के बजट में कटौती कर दो करोड़ रुपये इस योजना में खर्च कर दिए हैं।
विज्ञापन


मांग के मुताबिक बजट नहीं मिलने से भी कार्य की गति सुस्त चल रही है। ग्राम समितियों द्वारा बिछाई जाने वाली लाइनों के लिए भी धनराशि नहीं है। बजट की कमी के बारे में पूछने पर विभाग के अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं लेकिन बताया गया है कि निर्माण में देरी का असली कारण बजट की कमी है।

सरयू पंपिंग येाजना में बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा निगम को 11 केवी लाइन बिछाने को जल निगम ने 2.67 करोड़ अवमुक्त किए हैं। यूपीसीएल लाइन का काम पूरा नहीं कर सका है। बिजली विभाग के एसडीओ कैलाश बिष्ट ने बताया कि मार्च महीने तक बिजली संबंधी काम पूरा हो जाएगा। पंप स्टेशनों में मोटर आदि लगाने की जिम्मेदारी जल निगम यांत्रिक खंड की है। ऊर्जा निगम सूत्रों के मुताबिक निविदा करा ली है। फरवरी तक सभी पंप स्टेशनों में पंप स्थापित करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें