मूल्य वर्धित कर संशोधन विधेयक से नाराज व्यापारियों ने वाणिज्य कर कार्यालय में धरना दिया और नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने इस संशोधन विधेयक को काला कानून करार दिया।
नगर के व्यापारी चौक बाजार में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में वाणिज्य कर कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने नए संशोधित अधिनियम को काला कानून बताते हुए इसके विरोध में नारे लगाए और वाणिज्य कर कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के संशोधन में धारा 31 और धारा 51 व्यापारियों के हित में नहीं है। क्योंकि इसमें किसी भी गलती पर व्यापारी को अर्थदंड देने का प्रावधान है। इसके अलावा व्यापार से संबंधित अभिलेखों को आठ वर्ष तक सुरक्षित रखने के निर्देश हैं।
धरने पर जिलाध्यक्ष श्याम लाल साह, ललित सिंह कार्की, अतुल साह, अभय साह, किशन गुरुरानी, ाभैरव गोस्वामी, दीपक वर्मा, अनीता रावत, वकुल साह, मनोज पवार, अमित साह,द विजय भट्ट, दीप चंद्र भट्ट,त मुमताज कश्मीरी, हरेंद्र वर्मा, दिनेश गोयल, मनीष जोशी, पूरन सिंह रौतेला, दीप लाल साह, तरुण धवन, गिरीश धवन, नवीन वर्मा, गोविंद लाल वर्मा, सुशील साह, जोगेंदर वर्मा, प्रकाश रावत, नवीन पांडे, पूरन सिंह, अमन अंसारी, मंजुल मित्तल, राजेश पलनी, रीतू रावत आदि बैठे। बाद में डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से वित्तमंत्री को ज्ञापन भेजा।