साक्षी ने इस मौके पर उत्तराखंड की संस्कृति की पहचान रंगीली पिछौड़ा ओढ़कर प्री वेडिंग में चार चांद लगा दिए। साक्षी ने पिछौड़ा को ओढ़कर कुमाऊं की इस खास पहचान को देश और दुनिया में पहुंचा दिया है।
Anant Radhika Pre Wedding
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि, साक्षी रावत उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। साक्षी का विवाह चार जुलाई 2010 को पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोना के साथ हुआ था। जबकि, महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव भी उत्तराखंड में ही है। एमएस धोनी अल्मोड़ा के ल्वाली गांव के रहने वाले है।