गनियाद्योली स्थित एसएसबी के सीमांत मुख्यालय में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह संपन्न हुआ। सीमांत मुख्यालय के महानिरीक्षक श्याम सिंह ने वनों के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वनों से ही पर्यावरण सुरक्षित हो सकता है और ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव भी रुकेंगे।
कहा कि वनाग्नि रोकने की जिम्मेदारी विभागों के अलावा हर व्यक्ति की है। जामनगर से पहुंचे चीफ फायर ऑफिसर एसएस विश्नोई और अन्य अधिकारियों ने भी वनाग्नि के दुष्प्रभाव बताए। इस अवसर पर एसएसबी के विनोद तलवार, दौलत राम, केडी सिंह सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।