फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन रथ को किया रवाना

Wed, 20 Apr 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन रथ को रवाना करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ग्राम उदय से भारत उदय अभियान में जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि रथ प्रत्येक ब्लॉक में जाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक शौचालयों का निर्माण नहीं किया है, उन्हें शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं जो अन्य कार्यक्रमों के साथ स्वच्छ भारत मिशन और स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी लोगों को देंगे। खुले में शौच प्रथा को समाप्त करने के लिए लोगों को प्रेरित कर संकल्प दिलाया जाएगा। ताकि गांवों और शहरों को स्वच्छ बनाया जा सके। इसके अलावा शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

डीएम ने कहा कि परियोजना प्रबंधक स्वजल परियोजना गांवों में सफाई के वैज्ञानिक तरीके से ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन की प्रणालियों से लोगों को जानकरी दें। साथ ही स्वजल द्वारा शौचालय के लिए 12 हजार रुपये दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के प्राविधानों से भी अवगत कराएं। इस अवसर पर सीपी नैनवाल, मनीष दुम्का, धर्मपाल कार्की, संतोष नपलच्याल, किशन नेगी, संजय ओझा, आनंद खोलिया, राजवीर नेगी, राजेंद्र कनवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें