पैसिया-गड़कोट और थला-भीताकोट मार्गों के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का गड़कोट गांव में क्रमिक अनशन जारी है।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कई साल बाद भी पैसिया-गड़कोट और थला-भीताकोट मार्गों का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र सड़क के निर्माण की कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
सड़क निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को खुशाल सिंह,चंद्रा देवी, सरोप सिंह, सुरेंद्र सिंह, आनंद सिंह, गोविंद सिंह, चमन सिंह, मनोहर सिंह, प्रताप सिंह, मंगल सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।
इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, जगत सिंह, गोपाल सिंह, गोदावरी देवी, अजय पाल सिंह, मंगल सिंह, नैन सिंह, तुलसी देवी, जीत सिंह, राधे सिंह, अवधेश सिंह, चेतन सिंह, उम्मेद सिह, झांकर सिंह, सीता देवी ने धरना देकर आंदोलन का समर्थन किया।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सड़क के अभाव में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क नहीं बनने से ग्रामीण कई किमी पैदल चलने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से नहीं ले रही है। यदि दोनों सड़कों के निर्माण के लिए आदेश जारी नहीं हुए तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।