राजकीय महाविद्यालय का वार्षिक क्रीड़ा समारोह बाखली खेल मैदान में शुरू हो गया है। पहले दिन हुई दौ सौ मीटर की दौड़ में राकेश सिंह, नीरज कोहली व मनोज सिंह ने क्रमश:प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह छात्रा वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में जमुना, प्रेमा व पूजा मठपाल क्रमश:प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। छात्रों की सौ मीटर की दौड़ में नीरज कोहली, राकेश सिंह व मनोज सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
इससे पूर्व प्राचार्य डा. मीनू श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. प्रभाकर त्यागी ने किया। वहीं डॉ. गिरीराज सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ.जेएस रावत आदि थे।