फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रोडवेज बस के क्लच में खराबी आई, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Thu, 11 Jun 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मासी से अल्मोड़ा आ रही रोडवेज बस के क्लच में बुधवार सुबह अचानक खराबी आ गई। गाड़ी में ब्रेक नहीं लगने से यात्री सकते में आ गए।
विज्ञापन

रोडवेज की बस (यूके 077 पीए 2477) बुधवार सुबह छह बजे मासी से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुई। द्वाराहाट नगर पंचायत पार्किंग के पास बस के क्लच में खराबी आ गई। ब्रेक नहीं लगने से बस में सवार 18 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने किसी तरह बस को रोका जिससे हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

बस में 10 सवारियां अल्मोड़ा शहर की थीं। चालक ने बस में सवार सभी यात्रियों को अन्य वाहनों में बैठाकर गंतव्य के लिए भेजा। आधे रास्ते में बस खराब होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें