अल्मोड़ा। नगर के जौहरी बाजार में आयोजित भगवती प्रसाद लोबियाल स्मृति कैरम प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने कैरम बोर्ड पर अपनी उंगलियों का जलवा दिखाया। दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों में जोश भरा।
विज्ञापन
बुधवार को क्वार्टर फाइनल का पहला एकल मैच प्रमोद कुमार और हबीब अहमद के बीच खेला गया। इसमें बेस्ट ऑफ थ्री के दोनों मुकाबलों में प्रमोद ने हबीब को 31-28 अंकों और 29-27 अंकों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।