द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट में खलना पेयजल योजना से पेयजल आपूर्ति नहीं होने, खलना-नैंणी-पैठानी सड़क निर्माण नहीं होने, जल जीवन मिशन के तहत वितरण प्रणाली सुचारू न होने से क्षेत्रों के लोगों में आक्रोश है।
इन मांगों पर सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चंद्र सिंह बिष्ट मंगलवार से कालिका मंदिर परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। आमरण अनशन के दूसरे दिन बुधवार को राजस्व निरीक्षक अशोक नगरकोटी ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आमरण अनशन स्थगित करने की अपील की।
उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। वहां ग्राम प्रधान ललित बिष्ट, हरवंश बिष्ट, कुंदन सिंह, मदन सिंह, मोहन सिंह, राजेंद्र रावत, चंदन बिष्ट सहित ग्रामीण मौजूद रहे।