फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मनालधूरा से नाननकोटी गांव तक पहुंच गई सड़क

Wed, 28 Jan 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले के विकासखंड सल्ट क्षेत्र में ग्राम मनालधूरा से नाननकोटी तक तीन किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सड़क निर्माण होने से अब ग्रामीणों को 10 किमी पैदल नहीं चलना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस मार्ग के निर्माण से अब ग्रामीणों को मुख्य बाजार, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा संस्थानों और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही यह मार्ग कृषि और स्थानीय उत्पादों के परिवहन के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है।
पीएमजीएसवाई सल्ट के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार सिंह ने बताया कि करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बारहमासी सड़क सुविधा से जोड़ कर लोगों को सुगम यातायात उपलब्ध कराना, सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता सुनिश्चित करना है। उपरोक्त दोनों गांव की 391 लोगों की आबादी को इस योजना से सीधा लाभ हुआ है। ग्रामीण अपने कार्यों के लिए सुगम मार्ग का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क निर्माण से पूर्व ग्रामीणों को करीब 10 किमी का पैदल सफर करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए कार्य लगातार जारी हैं, जिससे दूरस्थ गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें