फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत, द्वाराहाट में लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनी जयंती

विज्ञापन
जयंती पर पारंपरिक परिधानों से सजी बालिकाएं। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत/द्वाराहाट। राजकीय बालिका इंटर कालेज रानीखेत और द्वाराहाट में उत्तराखंड के गांधी के रूप से विख्यात राज्य के शिल्पी इंद्रमणि बडोनी की जयंती को लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया। रानीखेत में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या बिशौला देवी ने बड़ोनी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। लता चौधरी, पूनम, हर्षिता, रवीना, मनीषा, तानिया आदि ने कुमाऊंनी और गढ़वाली में कविता और भाषण पेश किए। प्रधानाचार्या ने कुमाऊंनी लोक संस्कृति और बोली के संरक्षण की अपील की।
विज्ञापन

वहीं, द्वाराहाट में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्या नीलम सैनी ने किया। छात्राओं से बडोनी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस मौके पर छात्राओं ने लोक नृत्य और लोकगीत भी पेश किए। शिक्षिका रेनू जोशी ने स्थानीय व्यंजन सिंगल बनाकर बच्चों को इसे पकाने की विधि भी बताई। शिक्षिका मंजू रावत ने कुमाऊनी में, सुनीता त्रिपाठी ने जौनसारी में और दीपा घुघत्याल ने गढ़वाली में काव्यपाठ किया। कार्यक्रम का संचालन माया मेहरा ने किया। यहां उषा सामंत, आलिया सैफी, देवकी जोशी, बबीता आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें