फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को किया याद 

Wed, 09 Aug 2017 11:27 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अगस्त क्रांति दिवस पर लक्ष्मेश्वर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करते पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी आदि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऐतिहासिक जिला जेल में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर हुए कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को मिलजुलकर काम करना होगा। कहा कि जिला जेल को राष्ट्रीय स्मारक बनाने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर पहल की जाएगी।
विज्ञापन


जिला जेल के नेहरू वार्ड में शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए चौहान ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने इतिहास को जानना होगा। जिला जेल को राष्ट्रीय स्मारक बनाने के संबंध में डीएम से प्रस्ताव भेजने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवेंद्र सनवाल ने की। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन हमारे इतिहास में मील का पत्थर है।

एसएसपी पी रेणुका देवी ने कहा कि युवा पीढ़ी को इतिहास से सीखना चाहिए। संचालन गिरीश मल्होत्रा ने किया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, केवल सती, जंग बहादुर थापा, पीसी तिवारी, गोपाल मेहता आदि ने विचार रखे। वहां पर सीडीओ जेएस नागन्याल, एसडीएम विवेक राय, जेल अधीक्षक अशोक कुमार, उप अधीक्षक मेघराज सिंह, बालकृष्ण कांडपाल आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें