फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर-बिंता सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे    

Wed, 09 Aug 2017 11:16 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमेश्वर-बिंता सड़क में खीड़ा के पास बने गड्डों में भरा बरसाती पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सोमेश्वर-बिंता सड़क पर जगह गड्ढे बने हुए हैं और गड्ढे में बरसाती पानी भरा हुआ है। सीएम के आदेशों के बाद भी लोनिवि इस सड़क को गड्ढा  मुक्त नहीं कर सका है।      
विज्ञापन

 
16 किमी लंबी सोमेश्वर-बिंता सड़क बदहाल बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। खासकर लोद तक करीब आठ किमी सड़क की स्थित बहुत ही खराब है। बरसात होने पर गड्ढों में गंदा पानी भरा रहता है। इस कारण पैदल चलने वाले लोगों को काफी दिकक्तों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के चलने पर गंदे पानी की छींटे लोगों पर पड़ रहे हैं।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दलीप रौतेला का कहना है कि इस सड़क में करीब एक वर्ष पहले डामर हुआ था, लेकिन एक वर्ष में ही सड़क की दशा खराब हो गई है। उन्होंने लोनिवि से सड़क में बने गड्ढे शीघ्र भरने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें