अस्पताल में रोगियों से जानकारी हासिल करती कायाकल्प की टीम। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय अस्पताल में कायाकल्प योजना की टीम ने निरीक्षण कर स्वच्छता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने शौचालय देखे और रोगियों से भी वहां मिलने वाली भोजन सामग्री सहित तमाम विषयों को लेकर गहन पूछताछ की।
रुद्रपुर से पहुंची कायाकल्प की टीम ने अस्पताल में प्रत्येक वार्ड देखे। ओपीडी, ओटी, लैब, ब्लैड बैंक का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था के बारे में भी विस्तार से जानकारी हासिल की। रोगियों और उनके तीमारदारों से वहां मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।
कर्मचारियों से लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर भी गहनता से जानकारी हासिल की गई। निरीक्षण में मिलने वाले अंकों से ही अस्पताल की रैंकिंग तय की जानी है। जिला अस्पताल रुद्रपुर के मैनेजर अजय वीर सिंह ने बताया कि राज्य की टीम फिर एक बार अस्पताल का निरीक्षण करेगी। इस दौरान जिला अस्पताल रुद्रपुर के रुद्र प्रताप सिंह, पैथोलॉजिस्ट डॉ. आरबी वर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो