फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे वायरलेस इंस्पेक्टर का शव बरामद

Sun, 08 Mar 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां पुलिस के डीसीआर में आरएमओ पद पर कार्यरत राजेंद्र सिंह खुन्नू का शव काकड़ीघाट के समीप कोसी से बरामद हुआ। वह शुक्रवार को नदी में नहाते समय डूब गया था। अल्मोड़ा में पोस्टमार्टम के बाद स्थानीय विश्वनाथ घाट पर पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को कोसी में खीनापानी (जिला नैनीताल) के पास धारचूला निवासी राजेंद्र सिंह खुन्नू नहा रहे थे। तभी अचानक तेज बहाव में वह डूब गए। तभी से पुलिस कर्मी और गोताखोर ढूंढखोज में लगे थे। रविवार सुबह करीब छह बजे काकड़ीघाट से एक किमी पहले उनका शव मिला। खैरना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर अल्मोड़ा में पोस्टमार्टम कराया।

उसके बाद स्थानीय विश्वनाथ घाट पर पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। अंत्येष्टि में पुलिस उपाधीक्षक डीएस चौहान, कोतवाल पीएल वर्मा के अलावा पुलिस और अन्य विभाग के कार्मिकों, अधिकारियों और लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें