फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरिल्लों ने लोनिवि में जड़े ताले

Sat, 07 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग में मेट और बेलदार के खाली पदों पर रोजगार देने की मांग को लेकर एसएसबी स्वयं सेवकों ने शनिवार को लोनिवि में ताले जड़ दिए और नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कैबिनेट के निर्णय और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा मेट और बेलदार के पदों में नियुक्ति के लिए वरीयता दिए जाने के आदेश के बावजूद गुरिल्लों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शासनादेश के अनुसार नियुक्ति में 50 वर्ष तक के एसएसबी स्वयं सेवकों को अन्य अभ्यर्थियों के मुकाबले वरीयता दी जानी है लेकिन आउट सोर्स एजेंसी ने अन्य लोगों को वरीयता देकर शासनादेश का खुलेआम उल्लंघन किया है।

उन्होंने शासनादेश का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेश भर में लोनिवि के कार्यालयों को बंद कराने की चेतावनी दी। तालाबंदी करने वालों में ब्रह्मानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला, खड़क सिंह पिलख्वाल, गोपाल सिंह राणा, संजय कुमार, गिरीश जोशी, अर्जुन सिंह, दिवान सिंह, उर्वा दत्त, जगदीश सिंह, सुंदर सिंह, विशन राम, बसंत सिंह, विशन राम, बसंत सिंह, गोपाल राम, महेंद्र सिंह, जीवन सिंह, भूपाल सिंह, हरीश राम, बसंत राम, आनंदी महरा, बीना महरा, जीवंती महरा, जानकी महरा, भानु पंत, दीपा परगाई, रेखा आर्या, कविता शाह, दीपा साह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें