फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दिसंबर में रिकॉर्डतोड़ ओपीडी

विज्ञापन
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में उमड़ी मरीजों की भीड़ - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शीतलहर के साथ ही बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी ने रिकार्ड 414 तक जा पहुंची। इसमें सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के थे।
विज्ञापन

सोमवार के चलते अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही मरीजों और तीमारदारों का आना शुरू हो गया था। 11 बजे अस्पताल के बाहर तक लाइन तक लग गई। इधर, जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि ठंड का मौसम हृदय रोगियों के लिए खतरनाक माना जाता है। इस समय सडन कार्डिक अटैक और ब्रेन हेमरेज के मरीजों में लकवा होने का भी खतरा रहता है। जिला अस्पताल की बात करें तो यहां रोजाना 200 से 250 ओपीडी होती थी, लेकिन सोमवार को 414 ओपीडी रही। करीब पांच मरीज इमरजेंसी में भी भर्ती किए गए।
हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से बढ़ी दिक्कत
जिला अस्पताल में हड्डी रोग से संबंधित मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरसअसल, हड्डी रोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर होने से मरीजों को पूरा इलाज नहीं मिल पाया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से व्यवस्था करने की कोशिश की गई, लेकिन कई गंभीर रोगियों को पूरा इलाज नहीं मिल सके।
विज्ञापन

दिसंबर में सोमवार को मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही। अस्पताल में सभी मरीजों को सही इलाज की व्यवस्था की गई है। कुछ गंभीर मरीजों को ही बाहर से इलाज करने की सलाह दी जा रही है। सर्दी, जुकाम, बुखार व अन्य बीमारियों का सही से इलाज चल रहा है।
डॉ. पीएस टाकुली, पीएमएस, जिला अस्पताल, अल्मोड़ा
ठंड और कोरोना से बचाएगा मास्क
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. पीएस टाकुली से जब ठंड और कोरोना से बचने के बारे में जाना तो उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वह इस मौसम में सेहत का विशेष ध्यान रखें। मास्क जरूर पहनें। मास्क पहनने से हमारे शरीर में बाहर की ठंडी हवा सीधे प्रवेश नहीं करती है। 50 साल से अधिक उम्र से लोगों को इस समय काफी सावधानी बरतनी पड़ती है।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
-ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने चाहिए।
-सुबह और शाम गर्म पानी का ही सेवन करें। ठंडा पानी भी जाड़ों में सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। -आग और हीटर आदि का प्रयोग करते रहें। इससे शरीर मे गर्मी बनी रहती है। मुंह और सिर ढककर रखें। - -मास्क जरूर पहनें यह आपको कोरोना के साथ ही सर्दी, जुकाम और बुखार से भी बचाएगा।
विज्ञापन

- दो गज की दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें