आओ कविता सुनते हैं, आओ कविता गुनते हैं की विजेता रिद्धि मेहरा।
- फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आॅनलाइन कविता प्रतियोगिता "आओ कविता गुनते हैं, आओ कविता सुनते हैं" सम्पन्न हो गई है। इसमें राज्य के 352 स्कूली बच्चों ने किया प्रतिभाग। प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई, जिसमें रानीखेत उपमंडल के बच्चों का दबदबा देखने को मिला। अगली प्रतियोगिता कक्षा 9 से 12वीं के लिए शीघ्र आयोजित की जाएगी। लॉकडाउन में घर बैठे बच्चों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से प्रकृतलोक पत्रिका द्वारा आओ कविता गुनते हैं, आओ कविता सुनते हैं शीर्षक प्रतियोगिता का आयोजन किया था। आयोजक वरिष्ठ पत्रकार विमल सती ने बताया कि विभिन्न वर्गों में आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की स्मृद्धि पांडेय, स्वतंत्रता सेनानी भवानी दत्त तिवारी रा. कन्या इंटर कॉलेज द्वाराहाट की दीक्षा अधिकारी, केवी रानीखेत की कोमल जोशी, कुमाऊं पब्लिक स्कूल द्वाराहाट शानवी नेगी, जीडी बिरला मैमोरियल स्कूल चिलियानौला के रिशुराज, एपीएस रानीखेत के धुरुव, भतरौंजखान भाग्यश्री छिम्वाल, विवेकानंद विद्या मंदिर रानीखेत की ज्योति आर्या, केवि. रानीखेत की प्रज्ञा, राबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रियूनी की मीरा, एपीएस रानीखेत की ऐरिका स्मिथ, रिद्धि माहरा, यूनीवर्सल पब्लिक स्कूल द्वाराहाट की नैंसी मिश्रा आदि अव्वल रहे। केवि रानीखेत की दीक्षा पपनै को विशेष पुरस्कार के लिए चुना गया। इस वर्ग में विशेष रुप से स्वरचित कविता को महत्व दिया गया था जबकि कक्षा 1-5 कक्षा वर्ग में ऐसी कोई बाध्यता नहीं थी। तीनों वर्ग के विजेताओं को पुरस्कार संबंधी सूचना व्हाट्स एप द्वारा दी जाएगी।
स्मृद्धि पांडेय
- फोटो : AMAR UJALA
स्मृद्धि पांडेय
नैंसी मिश्रा।
- फोटो : AMAR UJALA
नैंसी मिश्रा।