फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागोड़ा पहुंचे विधायक करन माहरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सात लाख रुपये के कार्यों को दी मंजूरी

विज्ञापन
रानीखेत के सिमलधार में बैठक में सामाजिक दूरी पालन करते ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विधायक करन माहरा ने विधानसभा के अंतर्गत न्याय पंचायत बागोड़ा के दर्जनों गांव का भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनीं। कई गांव में विकास कार्यों के लिए अपनी निधि से लगभग सात लाख रुपये के कार्यों को मंजूरी दी। बैठकों में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा गया। विधायक करन महरा और ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने ग्रामीणों को समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के तरीके भी बताए गए। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य, रास्तों की समस्या भी उठाई। विधायक ने सेैकुड़ा में बहुउद्देशीय कक्ष निर्माण के लिए दो लाख, मार्ग निर्माण को 50,000, नैटी ग्राम सभा में सीसी मार्ग को 60,000, निरंकारी मंदिर सौंदर्यीकरण को 1.5 लाख, सिमलधार ग्राम सभा में मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 2.5 लाख स्वीकृत किए। बच्चों को क्रिकेट किट भी दिया। कहा कि मंदिर के समीप मेला स्थल और मंदिर विकास कार्य के लिए योजना का प्रस्ताव सरकार को भेज जाएगा। कोरोना काल में हुई बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। बैठक में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गोपाल सिह देव, प्रधान दुर्गा सिह रावत, बी डी सी प्रतिनिधि चंदन बिष्ट, पृथ्वीपाल सिह रावत, मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुंदर खाती, प्रधान भगवती प्रसाद, मोहन राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बैठक को सम्बोधित करते विधायक महरा। - फोटो : AMAR UJALA
बैठक को सम्बोधित करते विधायक महरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें