फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की हुई चिलियानौला रानीखेत नगर पालिका

विज्ञापन
चिलियानौला पालिका का विहंगम दृश्य। - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला रानीखेत नगर पालिका परिषद के गठन को तीन साल पूरे हो चुके हैं। पालिका निर्माण के बाद लोगों को जहां अनियंत्रित कूड़े से राहत मिली है। वहीं, पालिका क्षेत्र में 150 से अधिक स्ट्रीट लाइटों से लोगों को देर-सबेर घर से निकलने में आसानी होती है। पालिका प्रशासन का दावा है कि यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हिमालय दर्शन केंद्र बनेगा। हालांकि पालिका की सीमा में रहने वालों की यहां के विकास कार्यों पर मिलीजुली प्रतिक्रिया है।
विज्ञापन

2018 में चिलियानौला को नगर पालिका अस्तित्व में आई थी। अब जाकर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य होने लगे हैं। आवंटित बजट भी कार्यों में लग रहा है। स्वच्छता में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम प्रमुख रूप से हुआ है। हालांकि अभी तक पालिका को स्थायी भवन नसीब नहीं हो सका है। हैड़ाखान मंदिर के सामने 2.27 लाख रुपये से स्थायी भवन का निर्माण कार्य अब शीघ्र शुरू हो जाएगा। कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 150 स्ट्रीट लाइटें लग गई हैं। बंदरों के आतंक से मुक्ति और बंदरबाड़े की कार्यवाही शुरू हो गई हैं। वार्डों में सीसी मार्ग बनाने का कार्य चल रहा है। पार्किंग का कार्य भी प्रस्तावित है। इसके अलावा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां हिमालय दर्शन केंद्र बनेगा। स्थायी ईओ और स्थायी जेई की नियुक्ति नहीं हो पाई पाई है। पालिका से मिली जानकारी के अनुसार 150 स्ट्रीट लाइटें और लगनी हैं। घिंघारीखाल में पालिका का अपना ट्रंचिंग मैदान का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। पालिकाध्यक्ष कल्पना देवी ने बताया कि पालिका क्षेत्र में सेप्टिक मैनेजमेंट कार्यक्रम चल रहा है। इससे लोगों को गंदे पानी से मुक्ति मिलेगी
-पालिका बनने के बाद कोई खास फायदा नहीं हुआ है। सिर्फ सफाई व्यवस्था सुधरी है। कूड़े के निस्तारण के लिए ठोस व्यवस्था होनी चाहिए।-आनंद सिंह कुवार्बी, चिलियानौला।
विज्ञापन

-सफाई और स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था ठीक है, लेकिन नालियों का रखरखाव ठीक नहीं है। हैड़ाखान पर नाली खेतों में डाली गई है। सभासदों का व्यावहार भी ठीक है।-विपिन शर्मा, वरिष्ठ व्यापारी चिलियानौला।
तीन सालों में पालिका में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं चाहें साफ-सफाई की बात हो या जगह-जगह स्ट्रीट लाइट लगने की। आशा है कि आगे भी पार्टीवाद से ऊपर उठकर सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र को आगे बढ़ाने का प्रयास एक साथ करेंगे।-प्रदीप मावड़ी, पत्रकार, चिलियानौला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें