फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत के जंगल आग की चपेट में, धुएं से जीना मुहाल

Mon, 02 May 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
रानीखेत में जल रहा जंगल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत के जंगलों में आग लगने का सिलसिला तेज होने लगा है। रानीखेत सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रात भर जंगल आग से धधक रहे हैं। घिंघारीखाल, चमड़खान, चिलियानौला, चौकुनी सहित तमाम जंगल आग से राख हो चुके हैं, दिन भर छाई धुंध लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।

वनों में लग रही आग के कारण अमूल्य वन संपदा भी खाक हो रही है। बांज, बुरांश के जंगल राख हो चुके हैं, कई स्थानों पर जंगल की आग बस्ती तक आ पहुंच रही है। आग बुझाने के लिए वन विभाग के पास संशाधन और मैन पावर दोनों की कमी आड़े आ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्थानों पर नवरोपित पौधों को भी नुकसान हुआ है। उत्तराखंड वन पंचायत सरपंच संगठन के प्रवक्ता भूपाल भंडारी ने कहा है कि वन राष्ट्र की धरोहर हैं इसे नुकसान पहुंचाना कानूनी जुर्म है। उन्होंने कहा कि अराजक तत्व वनों को आग के हवाले कर रहे हैं। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह वनों की रक्षा करे। उन्होंने वन पंचायत सरपंचों से भी आग की घटनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वनाग्नि के चलते वन्य जीवों और मानवों में संघर्ष बढ़ रहा है, इस पर नियंत्रण रखने के लिए सभी को वनों की सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें