फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत, द्वाराहाट और सल्ट से सात नामांकन

Tue, 24 Jan 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नामांकन कराते निर्दलीय प्रत्याशी डा. प्रमोद नैनवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रानीखेत, द्वाराहाट और सल्ट विधानसभा सीट से मंगलवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इनमें बसपा, उक्रांद और निर्दलीय उम्मीदवार थे। सबसे पहले सुबह रानीखेत विस सीट से बसपा प्रत्याशी कृपाल राम ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

श्री आर्य अपने समर्थकों के साथ यहां नामांकन स्थल पहुंचे। यहां अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन कराया और बाद में नगर में रैली निकालकर सभा की। इसके बाद रानीखेत सीट से ही निर्दलीय डा. प्रमोद नैनवाल ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। श्री नैनवाल ने 10 प्रस्तावकों के साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी रजा अब्बास को नामांकन पत्र सौंपा। रानीखेत सीट से ही उक्रांद के प्रताप शाही ने भी सादगी के साथ नामांकन कराया। द्वाराहाट विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी गिरीश चौधरी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वह भी समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पहुंचे, इसके बाद उन्होंने रैली निकाली और लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगे। द्वाराहाट विस सीट से राजेंद्र सिंह ने निर्दलीय के रूप में नामांकन पर्चा दाखिल किया।

अपराह्न द्वाराहाट विस सीट से भारत की लोक निर्माण पार्टी के कुंदन सिंह रावत ने नामांकन कराया। प्रस्तावकों के साथ उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी गौरव चटवाल को नामांकन पत्र सौंपा। सल्ट विधानसभा सीट से बसपा के उम्मीदवार भोले शंकर ने भी पर्चा दाखिल किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी गोपाल राम को उनका नामांकन पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें