फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा से दो और जागेश्वर से एक नामांकन

Tue, 24 Jan 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नामांकन कराते भाजपा प्रत्याशी सुभाष पांडे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अल्मोड़ा और जागेश्वर विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को तीन नामांकन हुए। अल्मोड़ा विधानसभा सीट से उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी प्रत्याशी रेखा धस्माना और निर्दलीय प्रकाश चंद्र भट्ट ने नामांकन कराया। जागेश्वर सीट से भाजपा प्रत्याशी सुभाष पांडे ने नामांकन कराया। नामांकन से पूर्व प्रत्याशियों ने रैली निकाली और जनसभा भी की। 
विज्ञापन

 
समर्थकों समेत जुलूस और गाजे-बाजे के साथ रैली और जनसभा के बाद नामांकन कराने पहुंचे जागेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुभाष पांडे ने नामांकन कराया। प्रस्तावक श्याम नारायण पांडे, मंजू बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, वीरेंद्र बोरा, हरीश बोरा शामिल थे। अल्मोड़ा विधानसभा सीट से उपपा प्रत्याशी रेखा धस्माना ने नामांकन कराया। उनके साथ प्रस्तावक पीसी तिवारी, आनंदी वर्मा, रंजना सिंह, शेखर जोशी थे। अल्मोड़ा सीट से ही दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी ने प्रकाश चंद्र भट्ट ने भी नामांकन कराया। उनके साथ हरीश चंद्र, खीमानंद कांडपाल, गोपाल दत्त जोशी, नवीन चंद्र आदि शामिल थेे। इधर तीनों विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को एक भी नामांकन फार्म नहीं बिका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें