फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला क्रिकेट ने रानीखेत क्लब ने एक विकेट से दर्ज की शानदार जीत

विज्ञापन
अतिथियों के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नरसिंह मैदान में चल रही सीनियर पुरुष जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में रानीखेत क्लब की टीम ने अल्मोड़ा क्रिकेट एकेडमी की टीम को एक विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के बैनर तले हुई प्रतियोगिता के दूसरे दिन अल्मोड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 29.5 ओवर में अल्मोड़ा ने सभी विकेट खोकर 153 रन बनाए। ऋषि चिलवाल ने 68 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मुकेश सिंह ने 25 और रमेश ने 18 रनों का योगदान दिया। रानीखेत क्लब के लिए मनन कांडपाल ने चार और हिमांशु तीन विकेट लिए। 154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानीखेत क्लब के लिए विजय बोरा ने 39 रन और योगेश भंडारी ने 36 रन बनाए। रोमांचक मुकाबले में रानीखेत ने एक विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया। अल्मोड़ा के सूरज सिंह ने 4 विकेट, भुवन और रमेश ने 2-2 विकेट लिए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि लघु सिंचाई विभाग के एई मुकुल सती ने मैच का शुभारंभ किया। वहां पर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश मनराल, सचिव हर्ष गोयल, सदस्य पंकज जोशी, दीप उपाध्याय, प्रकाश कठायत आदि थे। भरत अधिकारी और रितिक ने निर्णायक और चिराग ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें