फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर जस्सागांजा की टीम ने जीती अंतरराज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
वॉलीबाल विजेता टीम पुरस्कार और अतिथियों के साथ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अंतरराज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब जीतकर जस्सागांजा रामनगर की टीम वॉलीबाल चैंपियन बन गई है। पांच सेटों तक चले फाइनल मुकाबले में दो के मुकाबले तीन सेट जीतकर जनाडू वॉरियर्स लखनऊ को शिकस्त दी।
विज्ञापन

फाइनल का पहला सेट जनाडू वॉरियर्स लखनऊ ने 25-21 से जीता, दूसरे सेट में जस्सागांजा रामनगर ने वापसी करते हुए 25-23 से जीता। तीसरे सेट में फिर जनाडू वॉरियर्स लखनऊ ने 25-19 से जीत दर्ज की। चौथा सेट जस्सागांजा रामनगर ने 25-17 से जीता। इस तरह दोनो ही टीमें दो-दो सेट की बराबरी पर आ गईं। निर्णायक सेट में जस्सागांजा रामनगर ने जनाडू वॉरियर्स को 15-13 से हराकर फाइनल जीत लिया। द्वाराहाट सांस्कृतिक समिति की ओर से विजेता टीम को नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, एसडीएम आरके पांडेय ने 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया, जबकि उपविजेता टीम जनाडू वॉरियर्स लखनऊ को 25000 का पुरस्कार मिला। डिप्टी डीएसओ यशपाल बिष्ट, शंकर सिंह, चंदन बिष्ट, तुषार कांडपाल, दिनेश सिंह रावत मुख्य निर्णायक, गौरव, अनुराग, पवन, अजय लाइनमैन, दिनेश रावत, शंकर, राजेंद्र मठपाल स्कोरर, दिव्यदीप मिश्रा, धीरेंद्र मठपाल उद्घोषक रहे। यहां सहायक निदेशक सुरेश चंद्र पांडेय, संयोजक भूपेंद्र कांडपाल, समिति अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक प्रबंधक सुरेश जोशी, सुरेंद्र लाल साह, संजय मठपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें