फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलाडुंगरी सिंचाई लिफ्ट योजना से दुकानदारों का पानी की आपूर्ति करने काश्तकारों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मेलाडुंगरी सिंचाई लिफ्ट योजना से दुकानदारों और क्षेत्र के लोगों को निजी संयोजन देने से मेलाडुंगरी के ग्रामीणों में रोष है। मेलाडुंगरी के काश्तकारों का कहना है कि मेलाडुंगरी सिंचाई लिफ्ट योजना सिंचाई के लिए बनी है। आरोप लगाया कि योजना से कई दुकानदारों को संयोजन दे दिए गए हैं। दुकानदारों को संयोजन देने से लिफ्ट का पानी गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है। मेलाडुंगरी के पूर्व प्रधान बलवंत सिंह भंडारी ने लघुडाल विभाग के ईई से मामले की जांच कर विभाग के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चौकीदार ने मुख्य पाइप लाइन में कई जगह पर मशीन से छेद कर दिए है। जिससे पानी मेलाडुंगरी के काश्तकारों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें