फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रों के साथ नगर में आज से होगा रामलीला मंचन का आगाज

विज्ञापन
बुधवार को अल्मोड़ा में नवरात्र के लिए पूजा सामग्री की खरीदारी करती महिलाएं और अन्य लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पितृ पक्ष का समापन होने के साथ ही सात अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। नगर में कई स्थानों पर रामलीला मंचन की भी शुरूआत होगी। नवरात्र और रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। रामलीला मंच और दुर्गा पंडाल का निर्माण पूरा कर लिया गया है। कुछ स्थानों पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। नवरात्र की खरीदारी के लिए बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक नगरी में रामलीला का भव्य आयोजन होता है। नगर में करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर रामलीला मंचन और कई स्थानों पर दुर्गा महोत्सव होगा। कई स्थानों पर दुर्गा पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दूसरी तरफ रामलीला मंचन के लिए मंच सज गए हैं। दुर्गा समितियों और श्री रामलीला कमेटियों ने दुर्गा महोत्सव, रामलीला के सफल आयोजन के लिए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंप दी है।
दूसरी तरफ बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रहे नवरात्र के लिए बुधवार को बाजार से लोगों ने नवरात्र पूजा सामग्री की खरीदारी की। नव दुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर की बैठक में सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने बताया कि सात अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे खूंटकुनी भैरव मंदिर लक्ष्मेश्वर से आयोजन स्थल लक्ष्मेश्वर महादेव मंदिर तक ढोल दमाऊं के साथ पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं, लोगों की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद श्री गणेश पूजन, कलश स्थापना, नवग्रह पूजन, रक्षाविधान, दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा पूजन, शिवपूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ आदि होगा। शाम को महिलाओं की ओर से भजन कीर्तन, महाआरती आयोजित होगी। बैठक में समिति अध्यक्ष अमित साह मोनू, संरक्षक हेम जोशी, त्रिभुवन पंत, सचिव सुनील कर्नाटक, सलाहकार तारु पांडेय, दीवान बिष्ट, मनोज जोशी, हर्षवर्धन जोशी, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में इन स्थानों पर होगा रामलीला मंचन
एनटीडी, नंदादेवी, धारानौला, हुक्का क्लब, कर्नाटक खोला, खोल्टा, खत्याड़ी, राजपुरा आदि।
इन स्थानों पर होगा दुर्गा महोत्सव
चौघानपाटा, जाखनदेवी, पातालदेवी, लाला बाजार, राजपुरा, गंगोला मोहल्ला, ढूंगाधारा, धारानौला, ऑफीसर कालोनी, खत्याड़ी आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें