फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार की रात एफआईआर और बुधवार की शाम हुआ समझौता

विज्ञापन
रानीखेत अस्पताल में समझौता वार्ता में मौजूद विधायक, सीएमओ और अन्य। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय अस्पताल के डाक्टरों और ब्लाक प्रमुख के बीच हुआ विवाद सुलझ गया है। सीएमओ और विधायक की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लंबी वार्ता हुई। तय हुआ कि भविष्य में सौहार्द बनाए रखने के लिए कार्य किया जाएगा। दोनों पक्ष एक दूसरे का सम्मान करेंगे। इधर, कथित अभद्रता मामले में ब्लाक प्रमुख के खिलाफ दर्ज एफआईआर भी समझौते के बाद वापस ले ली गई। अस्पताल में भविष्य में अव्यवस्थाएं ना हों इसके लिए विधायक ने समिति बनाने का सुझाव रखा है।
विज्ञापन

दो दिन पहले मरीज के तीमारदार से कथित अभद्रता मामले ने तूल पकड़ लिया था। ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में प्रदर्शन भी किया था। कथित अभद्रता का आरोप लगाते हुए डॉ. कांता किरण पांडे ने कोतवाली में मंगलवार की देर शाम ब्लाक प्रमुख के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी थी। इधर, बुधवार को सीएमओ डा. सविता ह्यांकी ने दोनों पक्षों के साथ बैठक की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद समझौता हो गया। तय हुआ कि प्रमुख के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस ले लिया जाएगा। वहीं, विधायक करन माहरा ने भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हों इसके लिए एक कमेटी बनाने का सुझाव भी रखा। डॉक्टरों ने अस्पताल में दो घंटे का कार्य बहिष्कार भी वापस ले लिया है। वहां पर ब्लॉक प्रमुख संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन, सीएमएस डा. केके पांडेय, डा. संदीप दीक्षित, डा. डीएस नेगी, पूर्व प्रमुख रचना रावत, दीपक पंत, डा. हर्ष पंत, डा. दीप प्रकाश पार्की आदि थे।
कोट...
-जनप्रतिनिधि हो या डॉक्टर दोनों को एक दूसरे की मर्यादाओं का ख्याल रखना चाहिए। अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीक होनी चाहिए। चुनाव लड़ने की इच्छा पाले विपक्षी अस्पताल आकर मामले में अपनी राजनीति चमका रहे हैं जबकि मामला यहां डाक्टर और रोगी का था।
विज्ञापन

-करन माहरा, विधायक रानीखेत।
-सीएमओ डा. सविता ह्यांकी और विधायक करन माहरा की मौजूदगी में मामला सुलझ गया है। कल से अस्पताल में कार्य बहिष्कार नहीं होगा। प्रमुख के खिलाफ दर्ज एफआईआर भी वापस लेने का निर्णय हो गया है। भविष्य में सौहार्द बने इसके लिए दोनों पक्ष एक दूसरे का सम्मान करेंगे। -डॉ.केके पांडेय, सीएमएस राजकीय अस्पताल रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें