फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर और आसपास के क्षेत्रों में रामलीला मंचन की धूम

Tue, 26 Sep 2017 10:38 PM IST
almora
विज्ञापन
अल्मोड़ा के कर्नाटकखोला में आयोजित रामलीला का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर और आसपास के क्षेत्रों में रामलीला मंचन की धूम मची हुई है। सोमवार रात विभिन्न स्थानों पर धनुष यज्ञ समेत अनेक प्रसंग मंचित हुए। परशुराम -लक्ष्मण संवाद भी आकर्षण का केंद्र रहा। 
विज्ञापन

हुक्का क्लब में सीता स्वयंवर, परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ। राजपुरा में रामलीला का उद्घाटन पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने किया। उन्होंने लोगों से भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। राजपुरा में भी धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद हुए। कमेटी के अध्यक्ष सचिन आर्या, संयोजक किशन लाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। 

कर्नाटकखोला में रामलीला के तीसरे दिन रावण-बाणासुर संवाद, धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया।  इससे पहले रानीखेत के विधायक करन महरा ने रामलीला का उद्घाटन करते हए कमेटी के प्रयासों को सराहा। धारानौला में चल रही रामलीला में भी काफी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार रात सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद देखने काफी संख्या में दर्शक पहुंचे। कमेटी के अध्यक्ष कमल किशोर तिवारी, संयोजक मनोज सनवाल ने सभी का स्वागत किया। एनटीडी में विश्वामित्र के साथ राम लक्ष्मण का वन गमन, ताड़िका वध, सुबाहु मारीच बध, अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन के प्रसंगों का मंचन हुआ। उधर नंदादेवी में सीता स्वयंवर समेत अन्य दृश्यों का मंचन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें