फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माओवादी भास्कर पांडे की गिरफ्तारी के लिए ढाई हजार का इनाम घोषित

Tue, 26 Sep 2017 10:34 PM IST
almora
विज्ञापन
माओवादी भास्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव के दौरान अल्मोड़ा जिले के अनेक इलाकों में चुनाव बहिष्कार आदि के आह्वान वाले माओवादी समर्थक पोस्टर लगाने  के मामले में पुलिस ने आरतोला (जागेश्वर) निवासी भास्कर पांडे को चिन्हित किया है। पुलिस पिछले काफी समय से इस आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा है। अब एसएसपी पी रेणुकादेवी ने आरोपी भास्कर पांडे के बारे में सूचना देने वाले को ढाई हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।  
विज्ञापन


एसएसपी पी रेणुकादेवी ने बताया है कि थाना और राजस्व क्षेत्र सोमेश्वर, द्वाराहाट में माओवादी गतिविधियां चलाने और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम 127, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और 3(1)उत्तराखंड लोक संपत्ति विरुपण निवारण अधिनियम के तहत तहसील भनोली के अंतर्गत आरतोला (जागेश्वर) निवासी भास्कर पांडे उर्फ भुवन पांडे उर्फ मनीष पांडे पुत्र खीमानंद पांडे पिछले काफी समय से फरार चल रहा है। एसएसपी ने आरोपी के बारे में सूचना देने पर ढाई हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी बताया है कि आरोपी के बारे में सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। बता दें कि माओवादी गतिविधियां संचालित करने के लिए भास्कर पांडे का नाम पहली बार सामने आया है।   

इधर यह भी पता चला है कि भास्कर पांडे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई बार उसके घर और आसपास के क्षेत्रों में भी छापेमारी की, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। दूसरी तरफ कई साल से फरार चल रहे माओवादी खीम सिंह बोरा को पकड़ने के लिए भी पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की है, लेकिन फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस अब यह भी मान रही है कि खीम सिंह बीते दिनों अल्मोड़ा आया भी होगा तो अब तक यहां से फरार हो चुका होगा। सूत्रों के मुताबिक पुलिस अब हाल ही में गिरफ्तार किए गए देवेंद्र चम्याल के सहारे खीम सिंह तक पहुंचने की कोशिश में है। इसके लिए देवेंद्र सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें