फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा, एनटीडी, कर्नाटकखोला, धारानौला में रामलीला जारी

Mon, 02 Oct 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर में विभिन्न स्थानों पर रामलीला मंचन जारी है। कर्नाटकखोला, एनटीडी, धारानौला, राजपुरा में रामलीला मंचन देखने के लिए देर रात तक दर्शकों की भीड़ जुट रही है। उधर हुक्का क्लब में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हो गया है।  
विज्ञापन

धारानौला की रामलीला में गत रात हनुमान रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध के प्रसंगों का मंच हुआ। गत रात रामलीला के मुख्य अतिथि राजुल बंसल और किशन गुरुरानी थे। कर्नाटकखोला में रविवार रात अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, राम विलाप, रावण मंदोदरी संवाद, लक्ष्मण का मूर्छा से जागना आदि प्रसंगों का मंचन हुआ। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दीप जलाकर रामलीला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं है अपितु समाज को मुख्य धारा में लाने, बुराईयों को दूर करने, सच्चाई के प्रतीक भगवान राम के बताए हुए मार्ग पर चलने का माध्यम है। विशिष्ट अतिथि डा. अजीत कर्नाटक थे। 
एनटीडी में सेतु बंधन, अंगद रावण संवाद, मेघनाथ से युद्ध की तैयारी आदि प्रसंगों का मंचन हुआ। दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की और मुख्य संयोजक तुषार कांत साह मुख्य अतिथि थे। उधर राजपुरा में भी रामलीला मंचन जारी है। हुक्का क्लब में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हो गया। पात्रों को पुरस्कारों का वितरण किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें