फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन तीन नवंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊंनी, भाषा साहित्य, संस्कृति प्रचार समिति कसारदेवी तथा पहरु पत्रिका की ओर से आगामी तीन नवंबर से तीन दिनी कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन, थाना बाजार स्थित कुंदन लाल साह स्मारक प्रेक्षागृह में होगा। नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में सम्मेलन आयोजन समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन


समिति में गोपाल दत्त वैष्णव, कैलाश डोलिया, विमला बोरा, नीरज पंत, नवीन जोशी, केवी पांडे, रूप सिंह बिष्ट, जमन बिष्ट, अनूप तिवारी, रमेश बहुगुणा को जनसंपर्क तथा भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई। प्रचार-प्रसार का कार्य पवनेश ठकुराठी को सौंपा गया। बैठक में तय हुआ कि सम्मेलन तीन से पांच नवंबर तक तीन सत्रों में होगा।

इस बार सम्मेलन में केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान से अभिप्रेरित होकर एक विशेष सत्र रखा जाएगा। इसमें कुमाऊंनी साहित्यकार तथा विशेषज्ञ भागीदारी करेंगे। समिति के सचिव डॉ. हयात सिंह रावत ने बताया कि सम्मेलन में कुमाऊंनी भाषा, साहित्य तथा संस्कृति के विकास के लिए व्यापक विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएल वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पहरु के उप संपादक महेंद्र ठकुराठी, मदन सिंह मेर, नवीन जोशी, डॉ. धारा बल्लभ पांडेय, बंशीधर जोशी, गीतम भट्ट, पान सिंह बिष्ट, दयाकृष्ण कांडपाल, पूरन तिवारी, डा. जेसी दुर्गापाल, नवीन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें