फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत बनी कुंभकरण

विज्ञापन
गैरखेत की रामलीला में रावण के साथ कुंभकरण की भूमिका में जिपं उपाध्यक्ष कांता रावत। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। गैरखेत में चल रही रामलीला के दसवें दिन कुंभकरण, मेघनाद वध के साथ ही सुलोचना-सती प्रसंग के दृश्यों का मंचन हुआ। कुंभकरण की भूमिका में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत ने अपने अभिनय से खूब रंग जमाया।
विज्ञापन

दिन में हो रही रामलीला देखने के लिए कई गांवों से लोग उमड़ रहे हैं। मंचन से पूर्व कलाकारों ने राधा-कृष्ण के नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। मंचन में राम का किरदार आनंद बल्लभ, लक्ष्मण का जगत सिंह, सीता का लकी, रावण का बृजलाल वर्मा, मेघनाद का चंद्र प्रकाश, सुलोचना का अनिल कुमार ने निभाया। दसवें दिन के मंचन के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी रहे। मंच संचालन बालम सिंह नेगी ने किया। वहां पर रामलीला समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश, किशोर चंद्र, कैलाश शर्मा, गोपाल सिंह, प्रकाश सिंह, अनिल कुमार, कैलाश मठपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें