अल्मोड़ा। कोविड-19 के साया के बीच अल्मोड़ा में के कर्नाटकखोला में वर्चुअल रामलीला का आयोजन हो रहा है। शनिवार शाम पौने आठ बजे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लीला का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे।
लीला के पहले दिन रावण अत्याचार, राम जन्म, सीता जन्म, ताड़का और सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार आदि का मंचन किया जाएगा। पहली बार एचडी कैमरे का प्रयोग कर देश-विदेश में अधिकतर लोगों को लाइव रामलीला दिखाए जाने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन से अधिकतम 200 लोगों को ही अनुमति है। रामलीला कमेटी के कलाकार, कार्यकर्ता, स्टेज स्टाफ आदि को मिलाकर 200 पास जारी कर दिए गए हैं। इसलिए बाहरी दर्शकों को पास जारी नहीं किए जा सकेंगे। रामलीला कमेटी के संस्थापक और संयोजक बिट्टू कर्नाटक ने सभी राम भक्तों से वर्चुअल रामलीला देखने का आह्वान किया। अल्मोड़ा नंदादेवी में सप्तमी, अष्टमी और नवमी को ही रामलीला का मंचन किया जाएगा।