फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर एटीएम में कल से सिक्के डालकर मिलेगा शुद्ध पानी

Wed, 02 May 2018 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में तैयार वाटर एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 अल्मोड़ा नगर में पहले वाटर एटीएम से लोगों को शुक्रवार से कम दामों में शुद्ध पानी मिलने लगेगा। वाटर एटीएम बनकर तैयार हो चुका है और पानी के कनेक्शन के बाद टेस्टिंग भी पूरी हो गई है। शुक्रवार को केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा वाटर एटीएम का लोकार्पण करेंगे। एटीएम में पांच रुपये का सिक्का डालने पर एक लीटर और दो रुपये में एक ग्लास शुद्ध आरओ का पानी उपलब्ध होगा।  

विज्ञापन


    बता दें कि पिछले साल तत्कालीन डीएम सविन बंसल ने शहर में वाटर एटीएम लगवाने के लिए पहल करते हुए नेचुरल रिसर्च संस्था के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी थी। इसके लिए उन्होंने नवाचार निधि से धनराशि भी मंजूर की थी। नगर पालिका परिषद ने वाटर एटीएम केन लिए माल रोड में स्वागत की छत पर स्थान उपलब्ध कराया। इधर वाटर एटीएम के लिए भवन का निर्माण अब पूरा हो चुका है। नेचुरल संस्था के संयोजक मनोज पांडे ने बताया कि भवन के अंदर मशीन फिट करने के बाद पानी का कनेक्शन हो चुका है। मशीन की टेस्टिंग भी हो चुकी है। वाटर एटीएम में लगी मशीन से अब सस्ते मूल्य में शुद्ध आरओ का पानी उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि वाटर एटीएम में एक कर्मचारी भी रहेगा जो वाटर एटीएम के संचालन में लोगों को सहयोग देगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें