फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान से माल रोड में गिरा विशाल पेड़, मार्ग बंद

Wed, 02 May 2018 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
तूफान से अल्मोड़ा की माल रोड पर गिरा विशाल पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 बुधवार की शाम को आंधी और बारिश के बाद माल रोड में एमईएस गेट के पास एक विशालकाय हरा पेड़ सड़क पर गिर गया। जिससे माल रोड बंद हो गई। पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उधर केंद्रीय विद्यालय के पास भी एक पेड़ टूटकर सड़क पर आ गया। जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। तूफान के कारण नगर के बड़े हिस्से में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई जिससे व्यवसायियों ने दुकानें जल्द बंद कर दी।  

विज्ञापन


बुधवार शाम को आंधी के कारण माल रोड में एमईएस गेट के पास एक विशालकाय हरा पेड़ सड़क पर गिर पड़ा जिससे माल रोड में यातायात बंद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को दूसरे मार्ग से भेजा।  इस पेड़ ने बिजली की लाइन को भी चपेट में ले लिया जिससे नगर के बड़े हिस्से में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बताया गया है कि एक व्यक्ति पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। उसके सिर पर चोट आई है और इलाज के लिए बाजार ले जाया गया। उधर केंद्रीय विद्यालय के पास भी एक हरा पेड़ टूटकर सड़क में जा गिरा। इस कारण अल्मोड़ा-रानीखेत मार्ग में यातायात बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जानकारी मिलने के बाद आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। उधर बाड़ेछीना में भी पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया और एक बारात के वाहन काफी देर तक फंसे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें