फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जनप्रतिनिधियों ने उठाए शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दे

Wed, 10 Jan 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
 जिला स्तरीय इंटरफेस बैठक में मौजूद अधिकारी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। द हंगर प्रोजेक्ट की ओर से नगर के एक होटल में जिला स्तरीय इंटरफेस बैठक आयोजित हुई। इसमें सोमेश्वर तहसील के 63 गांव के जनप्रतिनिधियों और जिलास्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दे छाए रहे।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सीएचसी सेंटर में मानक के अनुसार अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और रक्तकोष की सुविधा नहीं है। इस वजह से मरीज हायर सेंटर की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जल्द नियुक्ति करने एवं आंगनबाड़ी भवन की मरम्म्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संचालित प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के अधिकतर पद रिक्त हैं। इससे यहां पढ़ रहे विद्यार्थी का भविष्य अंधकार में है। अधिकारियों ने जल्द ग्राम पंचायतों के विकास कार्य में आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा कर समाधान का आश्वासन दिया है। बैठक में जिला पंचायती राज अधिकारी पितांबर प्रसाद, राज्य कार्यक्रम अधिकारी कमला भट्ट, सीईओ कार्यालय के ललित पाठक, परियोजना समन्वयक हिमांशु आर्या, उर्मिला नौरियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें