फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चितई गांव में भू-माफिया के खिलाफ जनआंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चितई गांव में भू-माफिया की बढ़ती गतिविधियों और ग्राम भूमि, जंगल, रास्तों एवं सार्वजनिक संसाधनों पर अवैध कब्जे के खिलाफ उत्तराखंड जन चेतना मंच के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पहाड़ बचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरोला के कार्यालय के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में ग्रामीणों ने स्पष्ट संदेश दिया कि पहाड़ की जमीन केवल संपत्ति नहीं, बल्कि पहाड़ की अस्मिता, संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते भू-माफिया पर लगाम नहीं लगी, तो इससे ग्रामीण रास्ते बंद हो सकते हैं, जल स्रोतों पर खतरा उत्पन्न होगा, पलायन बढ़ेगा और आने वाली पीढ़ियों को अपनी जमीन से वंचित होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि यह लड़ाई केवल विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर सड़क से लेकर उच्च न्यायालय तक कानूनी और संवैधानिक लड़ाई लड़ी जाएगी।
उन्होंने अपने खतौनी, नक्शे और प्रमाण तैयार रखे जाने की बात भी साझा की। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि भू-माफिया और उनके संरक्षणकर्ताओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चंद्र आर्य ने किया। इस मौके पर एडवोकेट विनोद तिवारी, जगदीश जोशी, अभिषेक पंत, प्रकाश चंद्र, नितिन पंत, राजू कांडपाल, बसंत राम ,संजय पुना, राजेश पुना, बिशन राम, राजेंद्र सिंह बोरा, वीरेंद्र रौतेला, मोहन चंद्र, महेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें