पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पांडेखोला पार्क स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता की शपथ लेकर स्वच्छ भारत स्वच्छ उत्तराखंड के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
दिन में भाजपा कार्यकर्ता पांडेखोला पहुंचे और पार्क में स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन भारतीय जीवन मूल्यों का अभिन्न अंग है।
प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि पं. उपाध्याय के एकात्म मानवतावाद दर्शन को अपनाकर सभी को आगे बढ़ना होगा। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजीव गुरुरानी ने पं. उपाध्याय द्वारा किए गए कार्यों को उल्लेखनीय बताया। संचालन कैलाश गुरुरानी ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, गोविंद पिलख्वाल, महामंत्री रवि रौतेला, तुषार कांत साह, भगवत बिष्ट, चंदन लाल टम्टा, संजय टम्टा, धर्मेंद्र बिष्ट, महेश नयाल, मोहन चौहन, मीना भैसोड़ा, राधिका जोशी, लक्की वर्मा, ललित मेहता, गोविंद लाल, सुनील जोसी, धर्मवीर आर्या, रमेश लाल, आनंद बोरा, मनीष कुमार, अशोक जोशी, रूप सिंह बिष्ट, संजय जोशी, शरद गुरुरानी आदि उपस्थित थे।