फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल मासीवाल बने कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। अतिथि विश्राम गृह में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में गोपाल मासीवाल को सर्वसम्मति से कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी के बाकी पदाधिकारियों का चुनाव बाद में होगा। पूरी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी गोपाल सिंह मेहरा और दीवान सत्याल की देखरेख में संपन्न हुई।
विज्ञापन

इससे पूर्व हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने की बात कही।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष बालादत्त तिवारी ने और संचालन जीवन नेगी ने किया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख बिशन राम, अमर सिंह रावत, सुरेश जोशी, गणेश कांडपाल, महेश लाल वर्मा आदि ने विचार रखे। वहीं बसंती देवी, लीला कैड़ा, हीरासिंह बिष्ट, खष्टी अधिकारी, शंकर सिंह रावत, राजेंद्र कांडपाल, शंकर सिंह बिष्ट, गणेश अटवाल, दरबान बिष्ट, गणेश सांणी, कैलाश भट्ट, प्रकाश रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें