फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora Protest: बार खोलने से भड़के लोग, विरोध में सड़कों पर उतरे युवा, बुजुर्ग और महिलाएं; जमकर किया प्रदर्शन

Sat, 06 Jul 2024 04:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा नगर के नजदीक अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर बेस अस्पताल के पास बार खुलने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र के लोगों के साथ ही महिलाओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि हाईवे और अस्पताल के पास बार खोलना नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन
खत्याड़ी में बार खोलने के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

अल्मोड़ा नगर के नजदीक अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर बेस अस्पताल के पास बार खुलने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र के लोगों के साथ ही महिलाओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि हाईवे और अस्पताल के पास बार खोलना नियमों के खिलाफ है। क्षेत्र में इससे अराजकता बढ़ेगी।

खत्याड़ी में बार खुलने से आक्रोशित युवा, बुजुर्ग और महिलाएं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर बेस अस्पताल के पास एकत्र हुईं और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत खत्याड़ी में मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल संचालित हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर ही बार खोल दिया गया जो नियमों के खिलाफ है। बार खोलने की सुगबुगाहट होते ही चार महीने पूर्व डीएम को इसके विरोध में ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: तीजम और वतन गांव को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल बहा, 18 परिवारों का टूटा संपर्क; ग्रामीण परेशान
विज्ञापन


प्रशासन ने यहां बार खोलने की अनुमति दे दी। बार खुलने से क्षेत्र के साथ ही बेस अस्पताल में अराजकता का माहौल पैदा हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही मरीज और तीमारदार परेशान हैं। चेतावनी दी कि यदि यहां से बार नहीं हटाया गया तो किसी भी राजनीतिक दल के नेता को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। जल्द उचित कदम नहीं उठाए तो वे हाईवे जाम कर देंगे। इस मौके पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख आनंद सिंह, विनय किरौला, हर्ष कनवाल, राजेंद्र सिंह, नंदन सिंह, भूपेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, राजेंद्र कनवा, कलावती, गंगा देवी, पार्वती, विमला देवी, सरस्वती देवी, बसंती देवी, अनीता, बीना, शांति देवी सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें