फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध : सड़क का डामर उखड़ा तो ग्रामीणों ने रोप दिए पौधे

विज्ञापन
स्याल्दे के फतेहपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। रामनगर-डोटियाल मोटर मार्ग में नकुचिया पैसिया से डोटियाल तक पेंच भरान का कार्य चल रहा है। पेंच भरान के बाद दस दिन के भीतर ही डामर उखड़ने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सड़क में हुए गड्ढों में पौधे रोपकर लोनिवि के खिलाफ विरोध जताया।
विज्ञापन

मार्ग में नकुचिया पैसिया से डोटियाल तक 13 किमी मार्ग की हालत खराब हो चुकी थी। लोनिवि मार्ग में पेंच भरान का कार्य कर रहा है। विभाग ने दस दिन पहले पैसिया कस्बे में मार्ग में हुए गड्ढों को डामर से पाटा था लेकिन डामर उखड़ गया है और सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को पैसिया के लोगों ने मार्ग पर हुए गड्ढों में पौधे रोपकर विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सड़क की दशा नहीं सुधारी तो विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करने को ग्रामीण बाध्य होंगे। इस मौके पर घनानंद शर्मा, अमित रावत, रमेश सिंह, गीता देवी ,शांति देवी, पुष्पा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें