फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो सूत्री मांगों के लिए ग्रामीणों का धरना चौथे दिन भी जारी

Sat, 19 Apr 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में राष्ट्र नीति संगठन के बैनर तले हुआ प्रदर्शन
विज्ञापन


अल्मोड़ा। दो सूत्री मांगों के लिए नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में राष्ट्र नीति संगठन के बैनर तले ग्रामीणों का बेमियादी धरना चौथे दिन भी जारी रहा। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनसुनी के लिए आक्रोश जताया। पूर्व सैनिक भुवन कठायत ने धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन

आंदोलन स्थल पर हुई बैठक में ग्रामीणों ने खूंट-धामस-रौनडाल सड़क को अल्मोड़ा से जोड़ने वाली सड़क पर डामरीकरण करने, कोसी नदी पर पुल का निर्माण, जीआईसी खूंट में पानी की व्यवस्था आदि की मांग की। उन्होंने कहा कि लंबा समय बीतने के बाद भी इन मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। चेतावनी दी कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन होगा। वहां पर संगठन के अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद चंद्र तिवारी, गिरीश नाथ गोस्वामी,पूरन सिंह बोरा,नंदन सिंह बिष्ट, दीपक सिंह, निखिल सिंह, मदन सिंह बिष्ट, जोगा सिंह कनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें