अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर दूसरे, चौथे सेमेस्टर के 150 से अधिक छात्र- छात्राएं प्रवेश के दौरान गलत विषयों का चुनाव करने से परीक्षा फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। समर्थ पोर्टल उनके नए विषय अपडेट नहीं होने पर विद्यार्थियों की चिंता बढ़ गई हैं। अब परीक्षा आवेदन को दो दिन ही शेष रह गए हैं।
प्रवेश लेते समय इन विद्यार्थी ने गलत विषयों का चुनाव कर लिया था। बाद में छात्र- छात्राओं ने सही विषय चुन कर उन विषयों की पढ़ाई शुरू कर दी। लेकिन पोर्टल पर उनके सही विषय अपलोड नहीं हुए।
अब परीक्षा फॉर्म भरने पर उन्हें पुराने विषय की दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थी विषयों को लेकर असमंजस में हैं।