फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतनवृद्धि की मांग को लेकर बीटीकेआईटी के सुरक्षा कर्मियों का आंदोलन शुरू

विज्ञापन
बीटीकेआईटी में धरना प्रदर्शन करते सुरक्षा कर्मी। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बीटीकेआईटी के सुरक्षा कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग के लिए कार्य बहिष्कार के साथ आंदोलन शुरू कर दिया है। सुरक्षा कर्मी लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग के लिए संघर्ष कर रहे थे लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई। बृहस्पतिवार को शुरू हुए आंदोलन में कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सुरक्षा कर्मी वेतन वृद्धि की मांग के लिए संस्था के प्रशासनिक भवन प्रांगण में धरने पर बैठ गए। सुरक्षा कर्मचारियों ने पूर्व में बैठक कर वेतन वृद्धि की मांग को उठाया था और चेतावनी दी थी कि 16 जून से वृहद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल संस्था के निदेशक से भी मिला था लेकिन कोई सार्थक जवाब नहीं मिल सका। आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांग पूरी न होगी आंदोलन जारी रहेगा। वहां पर दीवान सिंह राणा, खीमानंद उपाध्याय, गजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह बजेठा, दयाल बजेठा, मुकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, नवीन रावत, भूपाल रावत, कुंदन सिह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें