फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरिल्लों ने डबल इंजन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
अल्मोड़ा पुराने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी गुरिल्ले - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसबी में स्थायी नियुक्ति और अन्य मांगों के लिए गुरिल्लों के पुराने कलक्ट्रेट में चल रहे धरने को बृहस्पतिवार को 4600 दिन पूरे हो गए हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने सीमा की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षित गुरिल्लों का उपयोग किए जाने की मांग की। प्रदेश सरकार से केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई के साथ-साथ गुरिल्लों के संबंध में विगत वर्षों में जारी शासनादेशों, शासन की ओर से लिए गए निर्णयों पर तुरंत कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होेंने कहा कि कोरोनाकाल के चलते आंदोलन तेज करने में भले ही कठिनाई आ रही है लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। तय हुआ कि सभी जिलों में जल्द धरना प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने देहरादून और दिल्ली में भी प्रदर्शन करने का एलान भी किया। वहां पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, अर्जुन नैनवाल, बसंत लाल, आनंदी महरा, ममता मेहता, रेखा बगड़वाल, शांति नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें