फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्ति में आरक्षण के विरोध में धरना जारी, नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में अल्मोड़ा के गांधी पार्क मे नारेबाजी करते सामान्य और ओबीसी कर्म? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने शनिवार को भी गांधी पार्क में धरना दिया और नारेबाजी कर विरोध जताया। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन को आज कई दिन हो गए हैं लेकिन सरकार कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने 16 मार्च से प्रांतीय आह्वान पर आपातकालीन सेवाएं बंद करने का एलान किया है। 15 मार्च को दिन के तीन बजे डिग्री कॉलेज से लक्ष्मेश्वर तक स्कूटर रैली निकालने का एलान किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों के विभिन्न सचल दलों ने कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिला संयोजक धीरेंद्र कुमार पाठक के नेतृत्व में बाजार में जनजागरण अभियान चलाया। कर्मचारियों का दल व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह, किशन गुरुरानी, दीप जोशी, पूरन रौतेला, पीतांबर पांडे आदि से मिला। दल में जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, जिला सचिव दिगंबर दत्त फुलोरिया, रमेश पांडे, दीपक पांडेय, कुलदीप, कमलेश जोशी, प्रहलाद रावत, गौरव बिष्ट, सुनील बिष्ट, दीपिका मेलकानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें