फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार

विज्ञापन
फूलदेई पर्व पर अल्मोड़ा के पोखरखाली में एक घर में देहली पूजने के लिए एकत्र हुए बच्चे। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चैत्र मास की संक्रांति पर शहर और गांवों में फूलदेई का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शनिवार सुबह बच्चों ने घर-घर जाकर देहरी पूजन किया। लोगों ने बच्चों को भेंट स्वरूप गुड़, चावल, रुपये आदि दिए।
विज्ञापन

फूलदेई पर बच्चों ने शनिवार को प्रात: मोहल्ले और गांवों में घर-घर जाकर देहरी पूजन किया और फूल आदि अर्पित करते हुए फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार... गीत गाकर सुख समृद्धि की कामना की। घर-घर से मिले चावल आदि से रात को विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए। जिला मुख्यालय बागेश्वर के साथ ही कपकोट, धरमघर, कांडा, काफलीगैर, दुग नाकुरी, कौसानी सहित कई क्षेत्रों में बच्चों ने सुबह पूजा-अर्चना कर फूलों की थाल सजाई। थाली और कपड़े का थैला लेकर फूलदेई के लिए घरों को निकल पड़े। बच्चों ने बुरांश, प्योली, आडू, मिझोई, सरसों आदि के फूलों से देहरी पूजन किया। इधर फूल संक्रांति के दिन से भिटौली देने का महीना भी शुरू हो गया है। इस महीने भाई विवाहिता बहन के घर जाकर भिटौली देता है। रानीखेत, द्वाराहाट, सोमेश्वर, चौखुटिया, सल्ट तहसील क्षेत्र में भी फूलदेई हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। हालांकि कुछ लोग बैसाख एक गते को भी फूलदेई मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें