अल्मोड़ा। कुमाऊं विवि के कुलपति और अल्मोड़ा में खुलने जा रहे आवासीय विवि के ओएसडी प्रो. एचएस धामी ने आवासीय विश्वविद्यालय के स्वरूप, उपयोगिता आदि मुद्दों को लेकर संस्कृति और रंग कर्मियों से जुड़े लोगों से सुझाव मांगे। इस मौके पर प्रो. धामी ने कहा कि नया विवि उत्तराखंड की संस्कृति के संरक्षण और विकास के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति विशिष्ट है और जो हमें अलग पहचान देती है।
इसका संरक्षण करना नए विवि की पहली प्राथमिकता होगी। वहां मौजूद संस्कृति कर्मियों ने कुलपति को कई सुझाव दिए। इस मौके पर त्रिभुवन गिरि महाराज, मनमोहन चौधरी, यूसुफ तिवारी, आलोक वर्मा, गोपाल चम्याल, चंदन बोरा, मनोहर बृजवाल, प्रकाश बिष्ट, रमेश लाल, भाष्कर साह, विनीत बिष्ट, ललित जोशी आदि के अलावा परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी, डीएसडब्लू प्रो. दया पंत, कुलानुशासक प्रो. पीडी भट्ट, लियाकत अली आदि मौजूद थे।